News18 India
Kota Banke Bihari Temple: कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में स्थित वृंदावन धाम का बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है. 15 फरवरी 2010 को स्थापित इस मंदिर में वृंदावन जैसी धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं. यहां हर एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और प्रतिदिन चार आरतियां होती हैं. मंदिर में वृंदावन की अखंड ज्योति और निधिवन भी मौजूद है. गर्मी में ठाकुर जी को ठंडाई और आमरस का भोग लगाया जाता है. वहीं, एकटक निहारने पर ठाकुर जी के साथ चल देने की मान्यता के कारण दर्शन के दौरान समय-समय पर पर्दा लगाया जाता है.
Go to News Site