AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) विदेशी लीगों में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई रिटायरमेंट पॉलिसी लाने की तैयारी में है. एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, जिसमें विदेशी लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए कम से कम पांच साल के कूलिंग-ऑफ पीरियड का प्रस्ताव सामने आया. विजय शंकर के संन्यास के तुरंत बाद लंका प्रीमियर लीग से जुड़ने के मामले ने इस बहस को और तेज कर दिया है. BCCI जल्द ही इस संबंध में अंतिम फैसला ले सकता है.
Go to News Site