AajTak
बांदा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गैंगस्टर एक्ट में दर्ज आरोपी निरंजन की 24 लाख रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली गई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने लूट, रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के जरिए यह संपत्ति अर्जित की थी. आरोपी पर 20 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.
Go to News Site