Collector
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का युवाओं और उद्यमियों से आह्वान, कहा- जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें | Collector
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का युवाओं और उद्यमियों से आह्वान, कहा- जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें
Rajasthan Patrika

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का युवाओं और उद्यमियों से आह्वान, कहा- जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Lok Sabha Speaker Om Birla: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी, नवाचार, उद्यमशीलता और सामूहिक संकल्प से ही हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करने तथा जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। नई दिल्ली में माहेश्वरी समाज और विकसित भारत 2047 विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन में ओम बिरला ने कहा कि उद्यमशीलता और राष्ट्र निर्माण को साथ-साथ आगे बढ़ाना होगा, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। लोकसभा अध्यक्ष ने समावेशी विकास, सामाजिक जिम्मेदारी और सक्रिय जनभागीदारी को विकसित राष्ट्र की बुनियाद बताते हुए युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर ज्ञान और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था का होगा।

Go to News Site