फिलीपींस में 8.2 तीव्रता वाला तगड़ा भूकंप, सूनामी की वॉर्निंग जारी
फिलीपींस में तगड़े भूकंप के झटके लगे हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई है. जानकारी के मुताबिक, फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में ये भूकंप आया. इसके बाद वहां सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है.