News18 India
क्या आपने कभी चलती ट्रेन के अंदर सब्जी मंडी देखी है? वैल भारतीय रेलवे की एक ट्रेन से ऐसा ही नजारा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ट्रेन तेज रफ्तार से दौड़ रही है और बोगी के अंदर कुछ महिलाएं जमीन पर टमाटर, आलू, बैंगन, गोभी और प्याज सजाकर बैठी हैं.हैरानी की बात तो ये है कि यहां सिर्फ दुकान ही नहीं लगी, बल्कि ग्राहक भी मौजूद हैं! यात्री सफर के दौरान ही सब्जियां खरीदते नजर आ रहे हैं. पूरा माहौल बिल्कुल किसी लोकल सब्जी मंडी जैसा दिखाई देता है, फर्क सिर्फ इतना है कि ये मंडी पटरी पर दौड़ रही है. अब यह अनोखा वीडियो इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है. कोई इसे देसी जुगाड़ बता रहा है, तो कोई भारत की सबसे अनोखी मंडी.
Go to News Site