AajTak
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय युवक पर एक महिला और उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं. भाजपा नेता चित्रा वाघ ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं और मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपने की बात कही है.
Go to News Site