Rajasthan Patrika
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल आपूर्ति पर खतरे की आशंका बनी हुई है। जंग के चलते ईरान ने हॉर्मूर्ज स्टेट बंद कर दिया है जिसके चलते दुनियाभर में गैस और तेल की परेशानी पैदा हो गई है। हॉर्मुज स्टेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक माना जाता है। हालांकि इस संकट की परिस्थिति में भारत के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इसके अनुसार भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद लेकर आ रहे दो मर्चेन्ट नेवी के जहाज इस रास्ते को पार कर रहे है। इससे संकेत मिलता है कि भारत की ऊर्जा आपूर्ति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।
Go to News Site