News18 India
सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट और दिल खुश कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही बच्ची अपने एक्सप्रेशन से सबका दिल जीतती नजर आ रही है. खास बात यह है कि बैकग्राउंड में बज रहे गाने लंदन ठुमकदा के हर मूड को वह इतनी मासूमियत और कॉन्फिडेंस के साथ मैच करती है कि देखने वाले बस मुस्कुराए बिना नहीं रह पाते. वीडियो में बच्ची का चुलबुला अंदाज, उसकी आंखों के एक्सप्रेशन और नैचुरल रिएक्शन उसे किसी “लिटिल दिवा” से कम नहीं बनाते. बिना किसी खास डांस स्टेप या तैयारी के, वह सिर्फ अपने चेहरे के भाव और अंदाज से पूरी महफिल लूट लेती है. लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे. कई यूजर्स का कहना है कि असली चार्म यही होता है जहां आप खुद जैसे हैं, वैसे ही रहकर सबका दिल जीत लेते हैं. Video Credit: Instagram-@tadpolemusegp_22
Go to News Site