Collector
ईरान-इजरायल जंग में 'बिचौलिया' बनने को बेकरार PAK, 3 देशों को बुलाया इस्लामाबाद | Collector
ईरान-इजरायल जंग में 'बिचौलिया' बनने को बेकरार PAK, 3 देशों को बुलाया इस्लामाबाद
AajTak

ईरान-इजरायल जंग में 'बिचौलिया' बनने को बेकरार PAK, 3 देशों को बुलाया इस्लामाबाद

इस्लामाबाद में पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक अहम कूटनीतिक पहल देखने को मिल रही है. पाकिस्तान रविवार और सोमवार को सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों की मेजबानी करेगा, जहां क्षेत्रीय हालात पर विस्तृत चर्चा होगी. ईरान-इजरायल जंग में पाकिस्तान 'बिचौलिया' बनने को बेकरार है. उसकी कोशिश है कि किसी तरह इस युद्ध में उसके नामों की चर्चा भी चलती रहे. विदेश कार्यालय के मुताबिक, यह दौरा उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के निमंत्रण पर हो रहा है. इस दौरान सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअट्टी इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

Go to News Site