Collector
उड़ान भरने के शौकीन रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, 67 साल की उम्र में बनाया सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड | Collector
उड़ान भरने के शौकीन रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, 67 साल की उम्र में बनाया सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड
Rajasthan Patrika

उड़ान भरने के शौकीन रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, 67 साल की उम्र में बनाया सबसे ज्यादा ऊंचाई तक पहुंचने का विश्व रिकॉर्ड

Vijaypat Singhania: देश के जाने-माने उद्योगपति रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया नहीं रहे। शनिवार शाम मुंबई में उनका निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। इस खबर की पुष्टि उनके बेटे और गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए की। रेमंड ग्रुप की ओर से जारी बयान में बताया गया कि एयर कमोडोर (डॉ.) विजयपत सिंघानिया ने मुंबई में अंतिम सांस ली। परिवार और कंपनी दोनों ही इस क्षति से बेहद दुखी हैं। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुंबई में किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे रुपारेल मार्ग स्थित हवेली में श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी। इसके बाद शाम 3 बजे चंदनवाड़ी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Go to News Site