Rajasthan Patrika
भारतीय कॉर्पोरेट जगत में एक बड़ा ‘रिवर्स माइग्रेशन’ देखा जा रहा है। अब भारत का जॉब मार्केट दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरु जैसे महंगे महानगरों से खिसककर टियर-2 शहरों की तरफ बढ़ रहा है। ‘फाउंडिट इनसाइट्स ट्रैकर’ के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि जयपुर, इंदौर, कोयंबटूर, लखनऊ और भुवनेश्वर जैसे शहर अब देश के नए ‘जॉब पावरहाउस’ बनकर उभरे हैं। महानगरों में जहां नियुक्तियाँ ठहरी हुई हैं, वहीं इन उभरते शहरों में नई नौकरियों की मांग सालाना 15-20% की दर से बढ़ी हैं। हालांकि वेतन वृद्धि 5-8% पर स्थिर है।
Go to News Site