Collector
आतंकियों का 'अब्बा' बना पाकिस्तान; अमेरिकी रिपोर्ट में मुनीर के 15 खूंखार लाडलों का पर्दाफाश... भारत के विरुद्ध महा-साजिश की खुली पोल | Collector
आतंकियों का 'अब्बा' बना पाकिस्तान; अमेरिकी रिपोर्ट में मुनीर के 15 खूंखार लाडलों का पर्दाफाश... भारत के विरुद्ध महा-साजिश की खुली पोल
Sudarshan News

आतंकियों का 'अब्बा' बना पाकिस्तान; अमेरिकी रिपोर्ट में मुनीर के 15 खूंखार लाडलों का पर्दाफाश... भारत के विरुद्ध महा-साजिश की खुली पोल

अमेरिका की एक नई और आधिकारिक रिपोर्ट ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब कर दिया है। इस रिपोर्ट, जिसका नाम 'टेररिस्ट एंड अदर मिलिटेंट ग्रुप्स इन पाकिस्तान' (Terrorist and Other Militant Groups in Pakistan) है, में साफ तौर  पर कहा गया है कि पाकिस्तान की धरती आज भी खतरनाक हिंसक गुटों के लिए सबसे सुरक्षित जगह बनी हुई। अमेरिका की 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस' (CSR) द्वारा तैयार की गई यह रिपोर्ट वहां के सांसदों का दक्षिण एशिया के असली हालातों की जानकारी देने के लिए पेश की गई है। इस बडे़ खुलासे में यह बात सामने आई है कि पाकिस्तान के भीतर इस समय 15 सक्रिय आतंकी संगठन काम कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 12 समूहों को तो अमेरिकी कानून के तहत 'विदेशी आतंकी संगठन' घोषित किया जा चुका है। इन संगठनों में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे भारत-विरोधी गुटों के साथ-साथ अल-कायदा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान की सेना के बड़े अधिकारी इन गुटों को अंदरुनी तौर पर सहारा देते हैं, जो लगातार भारत की सीमाओं और कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिश रचते रहते है। ये सभी खतरनाक नेटवर्क पाकिस्तान के अंदर से ही अपना काम चला रहे हैं और वहीं बैठकर भारत और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में तबाही मचाने की योजना बनाते हैं। हाल ही में जारी हुई यह CRS रिपोर्ट दिखाती है कि 1980 के दशक से चले आ रहे ये संगठन आज भी पाकिस्तान में बिना किसी रोक-टोक के फल-फूल रहे हैं। पाकिस्तान इन गुटों का इस्तेमाल अपने पड़ोसी देशों के खिलाफ एक हथियार की तरह करता है, जिसकी वजह से वह इन्हें पूरी तरह खत्म करने की नीयत नहीं रखता। पाकिस्तान ने साल 2014 में एक 'नेशनल एक्शन प्लान' बनाया था, जिसका मकसद इन हिंसक गुटों को जड़ से मिटाना था। लेकिन, अमेरिका की यह जांच साबित करती है कि बड़े सैन्य अभियानों के दावों के बावजूद ये संगठन आज भी वहां पूरी तरह सुरक्षित हैं और अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। यह रिपोर्ट साफ करती है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रिय दबाव के बाद भी अपनी पुरानी आदतों को नहीं छोड़ रहा है। भारत की सुरक्षा और शांति के लिए ये 15 संगठन एख बड़ा और लगातार बना रहने वाला संकट है।

Go to News Site