News18 India
आपने कई तरह के नमक खाए होंगे. सफ़ेद नमक के अलावा सेंधा नमक, पिंक नमक भी मार्केट में मौजूद हैं. लेकिन क्या आपने कभी हरे नमक के बारे में सुना है. बिहार-यूपी में पुराने समय में लोग हरा नमक बना कर कर सालभर के लिए स्टॉक कर लेते थे. इस हरे नमक को दही, फ्रूट चाट, सलाद आदि पर छिड़क कर चाव से खाया जाता था. इससे खाने का टेस्ट काफी बढ़ जाता था. सोशल मीडिया पर इस नमक की रेसिपी शेयर की गई, जिसे काफी लोग अब ट्राई कर रहे हैं. आप भी घर पर बना सकते है ये हरा नमक.
Go to News Site