Collector
LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों पर होगी केरोसिन की बिक्री | Collector
LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों पर होगी केरोसिन की बिक्री
Rajasthan Patrika

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंपों पर होगी केरोसिन की बिक्री

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया पर साफ दिखने लगा है। खासकर तेल और गैस की सप्लाई पर इसका बड़ा असर पड़ा है। कई देश ईंधन की कमी से जूझ रहे हैं, और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार ने हालात को संभालने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाए हैं। सरकार ने अब मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए नियमों में अस्थायी ढील देने का फैसला किया है। 29 मार्च को जारी एक गजट अधिसूचना में बताया गया कि देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 दिनों के लिए अतिरिक्त केरोसिन की आपूर्ति की जाएगी। इसका मकसद साफ है, लोगों को ईंधन की कमी से राहत देना।

Go to News Site