Sudarshan News
इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 14123/14124 (माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं –कानपुर सेंट्रल) इंटरसिटी एक्सप्रेस का मानकनगर (MKG) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इस अस्थायी ठहराव की अवधि को 03 अप्रैल 2026 से 02 जुलाई 2026 तक, अगले 03 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मानकनगर (MKG) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव का समय निम्नानुसार रहेगा— • गाड़ी संख्या 14123 (माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं –कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस) आगमन: 08:01 बजे प्रस्थान: 08:02 बजे • गाड़ी संख्या 14124 (कानपुर सेंट्रल– माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं इंटरसिटी एक्सप्रेस) आगमन: 18:34 बजे प्रस्थान: 18:35 बजे रेल गाड़ियों के रूट के अन्य ठहरावों और समय-सारणी की जानकारी के लिए कृपया रेल मदद हेल्पलाइन नं. 139 डायल करें अथवा रेलगाड़ी पूछताछ वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देखें।
Go to News Site