Rajasthan Patrika
Weather Update: देश में मौसम एक बार फिर बदलने की तैयारी में है और इस बार इसका असर कई राज्यों में एक साथ देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 मार्च के आसपास देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन सामान्य नहीं रहने वाले हैं। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो वहां हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम भी इस दायरे में हैं। इन इलाकों में सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। इससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।
Go to News Site