Collector
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार | Collector
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Sudarshan News

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एस०टी०एफ०, उ०प्र० को अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के 01 सक्रिय सदस्य को 200 कि0ग्रा० गाँजा, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित मूल्य लगभग 52 लाख रूपये है; के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। बता दें पिछले कुछ दिनों से एस०टी०एफ०, उ०प्र० को विभिन्न राज्यों से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० लखनऊ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ट्रक नं० जे०एच०-05सीएक्स-4295 जिसमें उडीसा प्रांत से अवैध मादक पदार्थ लोड करके सुलतानपुर रोड से लखनऊ आने वाला है। साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक पर लदे अवैध गांजे को सुलतानपुर-लखनऊ रोड पर एचसीएल के पास बने सर्विस लेन के पास किसी सुनसान जगह पर अनलोड करेंगे। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुँचकर दीपक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ की मौजूदगी में ट्रेलर की तलाशी करने पर भारी मात्रा में गाँजा पाया गया, जिसके उपरान्त उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके पास से उपरोक्त बारामदगी हुयी। ट्रक ड्राइवर अजीत कुमार ने पूछताछ पर बताया कि झारखण्ड के रहने वाले टीपू व तपन जो मेरे गाड़ी के मालिक हैं उनके द्वारा गांजा ओडिशा से लोड कराया जाता है व जब यह माल लेकर उनके बताये स्थान पर पहुँच जाता है तो उनके द्वारा ही इसे लोकेशन भेज कर बताया जाता है कि माल की डिलीवरी कहाँ देना है। उक्त ट्रेलर में गुप्त कैविटी बनी हुई है, जिसमें लगभग 05 कुन्तल तक गाँजा छिपाया जा सकता है। इसी कैविटी में गाँजा छिपाकर रखा जाता है, जिसके किसी को पता न चल सके। यह इस गिरोह के लिए अब तक 3-4 बार गाँजा की खेप ला चुका है। इसको प्रति चक्कर गाँजा लाने के लिए 40 से 50 हजार रूपये मिलता है। गाड़ी मालिक टीपू व तपन की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Go to News Site