Rajasthan Patrika
Indigo Advisory: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्राओं पर भी साफ दिखने लगा है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने साफ शब्दों में कहा है कि हालात तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। इंडिगो ने यह जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनके लिए सबसे ऊपर है। यही वजह है कि उनकी टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर अपडेट भी दे रही हैं।
Go to News Site