Rajasthan Patrika
DGCA: देश में हाल के दिनों में बढ़ते विमान हादसों और इंडिगो से जुड़े संकट के बीच केंद्र सरकार ने नागर विमानन महानिदेशक (डीजीसीए) पद पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीर विक्रम यादव को नया डीजीसीए नियुक्त किया गया है, जबकि वर्तमान डीजीसीए फैज किदवई को उनके पद से हटाकर कार्मिक विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (सीसीए) द्वारा लिया गया। यह फेरबदल ऐसे समय में किया गया है जब देश में विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है। सरकार का यह कदम संकेत देता है कि वह विमानन क्षेत्र में जवाबदेही और सुधार को लेकर गंभीर है।
Go to News Site