Rajasthan Patrika
नक्सलवाद के खात्मे की ‘डेडलाइन’ के अंतिम दिन सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। मंगलवार को बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर जिलों में कुल 42 हार्डकोर नक्सलियों तथा बीजापुर से जुड़े महाराष्ट्र जिले के गढ़चिरौली में सक्रिय 9 खूंखार नक्सलियों ने सरेंडर किया। सुरक्षाबलों ने यहां से 14.06 करोड़ रुपए के सोने व कैश की रिकॉर्ड बरामदगी की है। अंतिम दिन बीजापुर में 25 हार्डकोर नक्सलियों (12 महिलाओं सहित) ने हथियार डाले। इन पर कुल 1.47 करोड़ रुपए का इनाम था। सुरक्षाबलों ने यहां से 2.90 करोड़ नगद और 11.16 करोड़ मूल्य का 7.20 किलोग्राम सोना जब्त किया। यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है। जब्त हथियारों में 93 अत्याधुनिक हथियार (एके-47, एलएमजी, एसएलआर) शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में मंगल कोरसा उर्फ मोटू (कमांडर) और शंकर मुचाकी (डीवीसीएम) जैसे बड़े नाम शामिल हैं। नारायणपुर में 1 लाख के इनामी नक्सली बिजलू मण्डावी ने आत्मसमर्पण किया।
Go to News Site