Collector
शराब के पैसे न देने पर पड़ोसियों ने नई दुल्हन तक को पीटा | Collector
शराब के पैसे न देने पर पड़ोसियों ने नई दुल्हन तक को पीटा
AajTak

शराब के पैसे न देने पर पड़ोसियों ने नई दुल्हन तक को पीटा

ग्वालियर देहात के महेश जाटव की दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल पहुंची थी. घर में खुशियों का माहौल था और परिवार के लोग व रिश्तेदार एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे. इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे. जब परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया, तो मामला अचानक बिगड़ गया. आरोप है कि पैसे नहीं मिलने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दूल्हे की मां, परिवार के अन्य सदस्यों और यहां तक कि नई नवेली दुल्हन के साथ भी मारपीट की.

Go to News Site