AajTak
धौलपुर के बाड़ी इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे पुलिस को पीछे हटना पड़ा. घटना में तीन लोग घायल हुए और एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर यातायात बाधित रहा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Go to News Site