Rajasthan Patrika
Pre-monsoon: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही देशभर के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिनों जहां कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, वहीं अब एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ले ली है। इसके असर से देश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। यह बदलाव न केवल दिन के तापमान को प्रभावित करेगा, बल्कि किसानों और आम जनजीवन पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।
Go to News Site