Sudarshan News
कैमूर में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से किया मुलाक़ात सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने मुआवजा भुगतान में देरी को लेकर नाराजगी जताई कैमूर भभुआ किसानों की विभिन्न 7 सूत्रिय मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने भारत माला परियोजना में किसानों को अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मिलने में हो रही विलंब पर नाराजगी जताई। किसान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहें विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मजदूर यूनियन कैमूर अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर शामिल थे। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल ने सात सूत्रीय मांगों को गंभीरता से रखा। हड़ताल पर गए सहायक भू अर्जन पदाधिकारी का प्रभार अन्य अधिकारी को देने भारत माला परियोजना में शेष बचें आवेदन का मुआवजा दुना करने के लिए आर्बिटर कैंप कोर्ट भभुआ में लगाने भारत माला परियोजना में मिट्टी ढुलाई में लगे हाइवा एवं डम्फर तेज गति एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने चांद प्रखंड में फसल क्षतिपूर्ति राशि के लिए रिजेक्ट 1536 आवेदन को वैध मानते हुए रैयतों को क्षतिपूर्ति राशि देने सहित सात सूत्रीय मांगों पुरा करने की मांग की। किसान प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने सकारात्मक रूख अपनाया। उन्होंने ने कहां आपकी मांगी पर तुरंत कारवाई की जाएगी। सहायक भू अर्जन पदाधिकारी एवंअंचलाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने के बाद अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा पिछले महिने से रूका हुआ है। जानकारी देते हुए विमलेश पांडेय ने कहा हड़ताल पर गएं भूमि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों का प्रभार अन्य अधिकारी को देकर मुआवजा भुगतान कराया जाए।किसानों की मांग पर उचित कारवाई नहीं हुई तो परियोजना का काम बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने ने कहां किसानों को जल्द मुआवजा देने की मांग रखी।
Go to News Site