Collector
बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी, गुस्साए बंदर ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वीडियो वायरल! | Collector
बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी, गुस्साए बंदर ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वीडियो वायरल!
News18 India

बंदर पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी, गुस्साए बंदर ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, वीडियो वायरल!

दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला और बंदर के बीच टकराव हो जाता है. वायरल वीडियो में दिखता है कि महिला एक बंदर पर बड़ा पत्थर फेंकती है. इसके बाद बंदर तुरंत आक्रामक हो जाता है और उस पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता है. हालात बिगड़ते देख आसपास के लोग बीच-बचाव करते हैं, जिससे महिला बच निकलती है. लेकिन, मामला यहीं नहीं रुकता. वीडियो में आगे दिखता है कि महिला को एक डंडा दिया जाता है, जिससे वह फिर से बंदर को मारने की कोशिश करती है. इस पर बंदर दोबारा उस पर झपट पड़ता है. जैसे -तैसे महिला वहां से हट कर अपना जान बचाती है. Video Credit: Instagram-@vishal_kashyap_vkr

Go to News Site