Dainik Bhaskar
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट में 2 नए वीडियो सामने आए हैं। हमलावर हमले से कुछ मिनट पहले BJP ऑफिस के बगल वाले ऑफिस के बाहर खड़े थे। हमले के बाद हमलावर सड़क के दूसरी तरफ भाग गए। CCTV में दो हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। अब चंडीगढ़ पुलिस के साथ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), भारतीय सेना और पंजाब पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। हमलावरों और ब्लास्ट के बाद के PHOTOS… पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर बम ब्लास्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Go to News Site