Collector
गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:चार्टर्ड फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे; गुरूकुल में छात्रों से मुलाकात की, सम्मानित किया | Collector
गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:चार्टर्ड फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे; गुरूकुल में छात्रों से मुलाकात की, सम्मानित किया
Dainik Bhaskar

गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:चार्टर्ड फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे; गुरूकुल में छात्रों से मुलाकात की, सम्मानित किया

जानेमाने उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। बिजनेसमैन गुरुवार सुबह 8.30 बजे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। अहमदाबाद से 2 चार्टर्ड फ्लाइट्स से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुए। यहां से लंबे काफिले के साथ सीधे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। रामलला के दर्शन-पूजन किए। मंदिर का भ्रमण किया। पुजारी से प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल में छात्रों से मुलाकात की। उन्हें सम्मानित किया। गौतम अडाणी यहां से लखनऊ रवाना होंगे। सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गौतम अडानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या आए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। सबसे पहले तस्वीरें देखिए- 16 साल की उम्र में शुरू कर दिया था कारोबार किडनैप कर मांगी गई थी 11 करोड़ की फिरौती साल 1998 का पहला दिन था। गौतम अडाणी और शांतिलाल पटेल अहमदाबाद के कर्णवती क्लब से कार पर सवार हुए। ये कार मोहम्मदपुरा रोड की तरफ जा रही थी। रास्ते में बीच सड़क पर एक स्कूटर खड़ा मिला। कार जैसे ही रुकी, तभी वहां एक वैन पहुंची। वैन में सवार लोगों ने अडाणी और पटेल को किडनैप कर लिया और किसी अज्ञात जगह पर ले गए। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक इन दोनों को छोड़ने से पहले 11 करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई थी। 26/11 हमले में भी बाल-बाल बचे ऐसा ही एक वाकया 26 नवंबर 2008 का है। गौतम अडाणी मुंबई के ताज होटल स्थित वेदर क्राफ्ट रेस्टोरेंट में दुबई पोर्ट के सीईओ मोहम्मद शर्राफ के साथ डिनर कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ आतंकी होटल में घुस आए हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। 26 नवंबर की पूरी रात उन्होंने होटल के बेसमेंट में दहशत के साये में बिताई। 27 नवंबर की सुबह उन्हें बचाया गया। अपने प्राइवेट विमान से अहमदाबाद पहुंचते ही उन्होंने कहा, 'मैंने 15 फीट की दूरी से मौत देखी है।' ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…

Go to News Site