Collector
'15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में हूं...' गृह मंत्री अमित शाह का ममता को ललकारा; बोले- शुभेंदु अधिकारी का नामांकन TMC के पतन की शुरुआत | Collector
'15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में हूं...' गृह मंत्री अमित शाह का ममता को ललकारा; बोले- शुभेंदु अधिकारी का नामांकन TMC के पतन की शुरुआत
Sudarshan News

'15 दिनों तक लगातार पश्चिम बंगाल में हूं...' गृह मंत्री अमित शाह का ममता को ललकारा; बोले- शुभेंदु अधिकारी का नामांकन TMC के पतन की शुरुआत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले राज्य में राजनीतिक गतिविधियाँ चरम पर हैं। सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नंदीग्राम पहुंचे और शुभेंदु अधिकारी के नामांकन को लेकर चुनावी मोर्चा संभाला। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अगले 15 दिनों तक लगातार बंगाल में रहकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी की जीत बंगाल में बदलाव की शुरुआत होगी और टीएमसी के शासन का अंत तय करेगी। गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि पिछली बार नंदीग्राम में उनकी हार हुई थी और इस बार भवानीपुर सहित पूरे बंगाल में उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम की जनता इतिहास दोहराएगी और टीएमसी को सत्ता से बाहर करेगी। अमित शाह ने राज्य की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी सरकार की कथित टोलबाजी और गुंडागर्दी से परेशान है। उन्होंने बम धमाकों और बेरोजगारी को युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बताया और आरोप लगाया कि घुसपैठियों को संरक्षण देने से राज्य की जनसांख्यिकी प्रभावित हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने युवाओं से वादा किया कि भाजपा सरकार आने पर बेरोजगारी दूर की जाएगी और विकास की नई लहर शुरू होगी। उनका कहना था कि राज्य अपनी खोई पहचान को पुनः प्राप्त करेगा और बंगाल में नए अवसर पैदा होंगे।

Go to News Site