Collector
AAP बोली- राघव चड्ढा को बोलने का समय ना मिले:राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा सकती है; लम्बे समय से पार्टी को लेकर कोई बयान नहीं | Collector
AAP बोली- राघव चड्ढा को बोलने का समय ना मिले:राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा सकती है; लम्बे समय से पार्टी को लेकर कोई बयान नहीं
Dainik Bhaskar

AAP बोली- राघव चड्ढा को बोलने का समय ना मिले:राज्यसभा में उप-नेता के पद से हटा सकती है; लम्बे समय से पार्टी को लेकर कोई बयान नहीं

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि सांसद राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय नहीं दिया जाना चाहिए। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता बनाने का अनुरोध किया है। लंबे समय से राघव ने आम आदमी पार्टी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। बीते दिनों जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। संसद के बजट सत्र के दौरान राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा था कि भारत में पितृत्व अवकाश (paternity leave) को एक कानूनी अधिकार बनाया जाना चाहिए। राघव को 2022 में AAP ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पिछले दिनों राघव गिग वर्कर्स और स्कूल की फीस जैसे मुद्दे उठाने की वजह से चर्चा में रहे हैं। जिंदगी दांव पर लगाकर डिलीवरी कर रहे गिग वर्कर्स राघव चड्ढा ने संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान गिग वर्कर के लिए संसद में मुद्दा उठाया था राघव चड्डा ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कहा था कि क्विक कॉमर्स और इंस्टैंट कॉमर्स ने हमारी जिंदगी बदल दी है। लेकिन इस सुपर फास्ट डिलीवरी के पीछे एक साइलेंट वर्कफोर्स है, जो हर मौसम में काम करती है। वे लोग जिंदगी दांव पर लगाकर ऑर्डर पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा था कि इस साइलेंट वर्कफोर्स की छाती पर चढ़कर तमाम बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन हासिल कर चुकी हैं। यूनिकॉर्न बन चुकी हैं। लेकिन ये वर्कर्स आज भी दिहाड़ी मजदूर बने हुए हैं। -------------------------------------- ये खबर भी पढें… पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…

Go to News Site