Collector
'भगवान श्री हनुमान जी आप सभी को शक्ति और ज्ञान प्रदान करें...'; CM भगवंत मान ने हनुमान जन्मोत्सव की दी बधाई | Collector
'भगवान श्री हनुमान जी आप सभी को शक्ति और ज्ञान प्रदान करें...'; CM भगवंत मान ने हनुमान जन्मोत्सव की दी बधाई
Sudarshan News

'भगवान श्री हनुमान जी आप सभी को शक्ति और ज्ञान प्रदान करें...'; CM भगवंत मान ने हनुमान जन्मोत्सव की दी बधाई

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हनुमान जन्मोत्सव पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना किया कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। सीएम मान ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया और देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜਯੰਤੀ ਦੀਆਂ ਆਪ ਸਭ ਨੂੰ ਹਾਰਦਿਕ ਸ਼ੁੱਭਕਾਮਨਾਵਾਂ। ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਹਨੂੰਮਾਨ ਜੀ ਸਭ 'ਤੇ ਆਪਣੀ ਮਿਹਰ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਸਭ ਨੂੰ ਬਲ ਤੇ ਬੁੱਧੀ ਬਖਸ਼ਣ। pic.twitter.com/HOFoWdjo7J — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 2, 2026 मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, 'श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री हनुमान जी आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं और आप सभी को शक्ति और ज्ञान प्रदान करें।' भगवंत मान ने अपने संदेश में हनुमान जी के आदर्शों को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी त्याग, भक्ति, निष्ठा और सेवा भावना के प्रतीक हैं, और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पावन अवसर हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानने और दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

Go to News Site