Collector
जलेबी विक्रेता ने मोबाइल से बनाया बिना गैस के जलने वाला चूल्हा, Video | Collector
जलेबी विक्रेता ने मोबाइल से बनाया बिना गैस के जलने वाला चूल्हा, Video
AajTak

जलेबी विक्रेता ने मोबाइल से बनाया बिना गैस के जलने वाला चूल्हा, Video

प्रयागराज में गैस संकट के बीच एक जलेबी विक्रेता ने अनोखे देसी जुगाड़ से सबका ध्यान खींचा है. अतरसुईया इलाके में दुकान चलाने वाले अमन गुप्ता ने पुराने जले मोबाइल, ब्लोअर, बोतलों और लोहे के पाइप की मदद से बिना गैस के जलने वाला चूल्हा तैयार किया है. करीब 2500 रुपये की लागत वाला यह चूल्हा जले हुए मोबिल ऑयल से चलता है और रोजाना सैकड़ों ग्राहकों के लिए जलेबियां तैयार की जा रही हैं. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से दो दिन बंद रही दुकान अब फिर से चल पड़ी है. रोजाना करीब 5 लीटर ऑयल खर्च होता है, जो गैस के मुकाबले सस्ता पड़ता है. इस जुगाड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. कई दुकानदार इससे प्रेरणा लेकर इसे अपनाने की सोच रहे हैं.

Go to News Site