Collector
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया, आधी रात जागते रहे सीजेआइ, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार | Collector
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया, आधी रात जागते रहे सीजेआइ, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार
Rajasthan Patrika

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे तक बंधक बनाया, आधी रात जागते रहे सीजेआइ, सुप्रीम कोर्ट की बंगाल सरकार को फटकार

Bengal Assembly Election 2026: विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक गांव में बुधवार शाम वोटर लिस्ट पर आपत्तियां सुन रहे तीन महिला न्यायिक अधिकारियों सहित सात न्यायिक अधिकारियों को रात एक बजे तक नौ घंटे तक ‘लोगों’ ने बंधक बनाए रखा। कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कहने पर भी तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और बंधक अफसरों को छुड़ाने के दिए देश के चीफ जस्टिस (सीजेआइ) सूर्यकांत आधी रात तक जागते रहे और रात एक बजे बंधक अधिकारी छूटे। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार को स्वत: प्रसंज्ञान से याचिका दर्ज कर पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था लचर है और यह घटना इस अदालत पर दबाव बनाने व चुनौती देने जैसी है क्योंकि न्यायिक अधिकारियों की तैनाती सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुई थी।

Go to News Site