Rajasthan Patrika
Russia oil Supply To India: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग से दुनिया में ऊर्जा संकट आ गया है। इसी बीच रूस ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया है। रूस ने भारत को अधिक तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करने की पेशकश की है। दरअसल, यह प्रस्ताव रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव की भारत यात्रा के दौरान सामने आया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर ऊर्जा, उर्वरक, व्यापार और समन्वय जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
Go to News Site