Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव चीमा में संत अतर सिंह जी महाराज के नाम पर बने एक नए अस्पताल का शुभारंभ किया। करीब 11.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 30 बिस्तरों वाला आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस अस्पताल से लगभग 15 गांवों के 50 हजार लोगों के साथ-साथ आसपास के 35 से 40 हजार निवासियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਮਹਾਰਾਜ ਦੇ ਜਨਮ ਅਸਥਾਨ ਪਿੰਡ ਚੀਮਾ, ਸੁਨਾਮ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਮ 'ਤੇ ਬਣੇ ਨਵੇਂ ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਹੈਲਥ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ₹11.75 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਤਿਆਰ 30 ਬੈੱਡਾਂ ਵਾਲਾ ਇਹ ਆਧੁਨਿਕ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਕੇ ਦੇ 48,000 ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਸਾਬਤ ਹੋਵੇਗਾ। ਹੁਣ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਐਮਰਜੈਂਸੀ,… pic.twitter.com/B3FdnlyfGm — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 2, 2026 स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि पहले इलाज के लिए मरीजों को संगरूर, पटियाला और लुधियाना जैसे शहरों में भेजना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपकरणों और विशेष वार्डों की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को समय और खर्च दोनों में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि संत बाबा अतर सिंह के नाम पर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठा रही है, ताकि क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं को मजबूती मिल सके। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य केंद्र पहले 1975 में केवल 10 बिस्तरों के साथ शुरू हुआ था, जिसे बाद में 20 बिस्तरों तक बढ़ाया गया। अब इसे बढ़ाकर 30 बिस्तरों का कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह केंद्र आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ गंभीर बीमारियों और दुर्घटनाओं के मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। अस्पताल में ईएनटी, दंत चिकित्सा और बाल रोग विशेषज्ञ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जच्चा-बच्चा देखभाल, एक्स-रे, रक्त जांच और नशा मुक्ति उपचार जैसी सेवाएं भी यहां प्रदान की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान जागरूकता और युवाओं को सही दिशा देने से ही संभव है। नशा विरोधी अभियान पर जोर राज्य में चल रहे नशा विरोधी अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुहिम के चलते नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई की गई है। कई तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनकी संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। सरकार जल्द ही उन लोगों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग दिया है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के टैक्स का पैसा जनकल्याण में लगाया जा रहा है। मुफ्त बिजली, रोजगार के अवसर, बेहतर सड़कें और बंद किए गए टोल प्लाजा जैसे फैसलों से लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।
Go to News Site