Collector
फाजिल्का में बड़े विकास कार्य शुरू; CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन... करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी | Collector
फाजिल्का में बड़े विकास कार्य शुरू; CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन... करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी
Sudarshan News

फाजिल्का में बड़े विकास कार्य शुरू; CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन... करोड़ों रुपये के प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी

पंजाब के फाजिल्का अनाज मंडी में वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और नींव पत्थर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर लगातार काम कर रही है। आज फाज़िल्का में विभिन्न विभागों के नए विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का जोश और उत्साह देखकर बेहद खुशी हुई। इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सरकार द्वारा बड़े स्तर पर परियोजनाओं की शुरुआत की जा रही… pic.twitter.com/TnSTQJnxxc — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 2, 2026 सरहदी गांवों में कुल 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइनें बिछाई गई हैं, जिससे सिंचाई में आसानी होगी। साथ ही, 31 लाख परिवारों के लिए बीमा कार्ड मंजूर किए गए हैं, जिन पर 10 लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक सुनिश्चित करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब नहरों का पानी टेलों तक पहुंच रहा है और जल स्तर में सुधार देखा जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा और जनता के भरोसे का जिक्र किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दोना नानका गांव की सतनाम कौर का उदाहरण साझा किया। सतनाम कौर बचपन में पढ़ाई में अव्वल थी। मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के माध्यम से उसकी पढ़ाई के लिए मदद की और आज वह वेटनरी डॉक्टर बन चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान सतनाम मंच पर पहुंचीं, जिस पर उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। सड़क और पुल परियोजनाओं पर जोर फाजिल्का हलके में सड़क ढांचे और मंडी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाएं मंजूर की गई हैं। 59 नए पुल और लिंक सड़कों के निर्माण पर 34.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 34 किलोमीटर लिंक सड़कों को चौड़ा करने के लिए 22.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पहले से बनी सड़कों की मरम्मत के लिए 107 किलोमीटर लिंक सड़कों पर 25.86 करोड़ और 90 किलोमीटर अन्य सड़कों पर 29.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 13 पुराने पुलों के सुधार के लिए 5.60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अनाज मंडियों और मार्गों का आधुनिकीकरण अनाज मंडियों में भंडारण, शेड और प्लेटफॉर्म की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 7.36 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अबोहर-फाजिल्का मार्ग के 11.23 किलोमीटर हिस्से के नवीनीकरण पर 9.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फोकल प्वाइंट राणा रोड और नहरी पानी की व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। सतलुज दरिया से जुड़े सरहदी गांवों और फाजिल्का शहर के लिए बाढ़ से बचाव के 7.50 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। शिक्षा और बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए भी कई करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट चल रहे हैं।

Go to News Site