Collector
घर से दूर... फौजी भाइयों ने ट्रेन में यूं की दोस्तों संग मस्ती, 'रूत मस्तानी' पर किया शानदार डांस! | Collector
घर से दूर... फौजी भाइयों ने ट्रेन में यूं की दोस्तों संग मस्ती, 'रूत मस्तानी' पर किया शानदार डांस!
News18 India

घर से दूर... फौजी भाइयों ने ट्रेन में यूं की दोस्तों संग मस्ती, 'रूत मस्तानी' पर किया शानदार डांस!

सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों का एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान घर से दूर ट्रेन के अंदर लोकप्रिय गाने 'रूत मस्तानी' पर मस्ती करते और झूमते नजर आ रहे हैं. फौजियों का यह अंदाज इंटरनेट पर सबका दिल जीत रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक जवान ने अपने ऊपर सफेद चादर ओढ़ रखी है, जबकि बाकी साथी तालियां बजाते हुए 'रूपा.. रूपा' कहकर उसका उत्साह बढ़ा रहे हैं. जवानों की यह ऊर्जा और उनके चेहरों की मुस्कान यह बता रही है कि कठिन ड्यूटी के बीच भी वे जीवन का आनंद लेना बखूबी जानते हैं. अमूमन लोग फौजियों को अनुशासित और गंभीर मुद्रा में देखते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो यह एहसास कराते हैं कि वे भी आम इंसान हैं जो छोटी-छोटी खुशियों में खुशी ढूंढ लेते हैं.

Go to News Site