Rajasthan Patrika
Weather News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। मौसम के इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है, वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी है, क्योंकि कई स्थानों पर बड़े आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। शुक्रवार को हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक बर्फबारी दर्ज की गई। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंडक बढ़ गई। वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। राजस्थान, मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई।
Go to News Site