Collector
ऑपरेशन सिंदूर में दिया पाकिस्तान का साथ, अब भारत के साथ आया यह मुस्लिम देश | Collector
ऑपरेशन सिंदूर में दिया पाकिस्तान का साथ, अब भारत के साथ आया यह मुस्लिम देश
Rajasthan Patrika

ऑपरेशन सिंदूर में दिया पाकिस्तान का साथ, अब भारत के साथ आया यह मुस्लिम देश

India-Azerbaijan Relations: भारत और अजरबैजान के रिश्तों में आई ठंडक अब धीरे-धीरे पिघलती नजर आ रही है। एक समय था जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक दूरी साफ दिख रही थी, लेकिन अब उसी रिश्ते को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुई उच्च स्तरीय बातचीत इसी दिशा में एक अहम संकेत मानी जा रही है। अजरबैजान में ‘विदेश कार्यालय परामर्श’ की बैठक होनी थी। जिसके लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भाग लिया। इस बैठक की खास बात यह थी कि कई सालों बाद इतनी व्यापक और गंभीर बातचीत हुई है। दोनों देशों के बीच फिर से रिश्ते सुधरने की संभावना लग रहा है।

Go to News Site