AajTak
ईरान से युद्ध को लेकर अमेरिकी सरकार में मतभेद शुरू हो गया है. ट्रंप कैबिनेट में एक तरफ दबाव जारी रखने वाला समूह है जिसमें रक्षा मंत्री पीटेकसेथ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्टर्स, और सीआईए प्रमुख जॉन रेडक्लिफ शामिल हैं. यह समूह कड़े रुख पर विश्वास रखता है. वहीं दूसरी ओर युद्ध समाप्त करने वाला समूह है जिसे सॉफ्ट लाइनर कहा जाता है, इसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबाड़ शामिल हैं. यह समूह शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में है.
Go to News Site