Collector
'लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे...' असम में CM योगी का चुनावी हुंकार; कहा- कांग्रेस की साजिश नहीं चलने देंगे | Collector
'लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे...' असम में CM योगी का चुनावी हुंकार; कहा- कांग्रेस की साजिश नहीं चलने देंगे
Sudarshan News

'लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे...' असम में CM योगी का चुनावी हुंकार; कहा- कांग्रेस की साजिश नहीं चलने देंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असम के बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय जनता से संवाद किया। उन्होंने असम की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की तारीफ करते हुए इसे पूर्वोत्तर का महत्वपूर्ण द्वार बताया। सीएम ने कहा कि हर भारतीय यहां मां कामाख्या के दर्शन के लिए आता है और उन्होंने असम की गौरवशाली परंपराओं का विशेष उल्लेख किया। सभा में सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि असम को लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी गतिविधियों का केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और यूडीएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये संगठन राज्य की जनसंख्या संरचना बदलने की साजिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि असम को घुसपैठियों का अड्डा बनने से रोकना केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम जन्मभूमि आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि असम से भी कई भक्त इस आंदोलन में शामिल हुए थे। इसके साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने राम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया। सीएम ने उत्तर प्रदेश में लागू “डबल इंजन” सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अब नो कर्फ्यू, नो दंगा का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत है और किसी भी धर्म स्थल पर विवाद नहीं होता। यदि कोई दंगा करने का प्रयास करता है, तो उसकी संपत्ति गरीबों में वितरित की जाती है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुशासन के लक्ष्य को पूरा करने का काम किया। वहीं, कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पिछले 60 वर्षों में असम में अराजकता, दंगे और घुसपैठ को बढ़ावा देकर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित किया।

Go to News Site