AajTak
लखनऊ के जानकीपुरम में लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. शुरुआती जांच में मामला हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.
Go to News Site