Collector
4 मंजिला लॉज गिरी, मलबे में दबे लोग:अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे हुए थे; बगल में चल रहा था कंस्ट्रक्शन | Collector
4 मंजिला लॉज गिरी, मलबे में दबे लोग:अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे हुए थे; बगल में चल रहा था कंस्ट्रक्शन
Dainik Bhaskar

4 मंजिला लॉज गिरी, मलबे में दबे लोग:अनूपपुर SP बोले- कई लोग ठहरे हुए थे; बगल में चल रहा था कंस्ट्रक्शन

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड के पास 4 मंजिला अग्रवाल लॉज अचानक गिरी। मलबे में कई मजदूर और लोगों के दबे होने की आशंका है। लॉज के गिरने से आसपास की कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार की शाम लगभग 5:30 बजे हुआ। स्थानीय अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू जारी है। मलबे में कितने मजदूर और लोग दबे हैं, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे एसपी मोती उर रहमान ने बताया कि बिल्डिंग लगभग 10 साल पुरानी है। लॉज के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। लॉज में कई लोग ठहरे हुए थे। अचानक भरभरा कर गिरने से लॉज में मौजूद लोग और मजदूर दब गए। एसईसीएल जमुना, कोतमा से रेस्क्यू दल बुलाया गया है। रेस्क्यू टीम मलबा हटाने और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू करेगी। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि अंदर कितने लोग दबे हैं। वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Go to News Site