AajTak
इंदौर के महू क्षेत्र में आवारा कुत्ते के खौफनाक हमले से दहशत फैल गई. किशनगंज थाना क्षेत्र के केवटी गांव में शुक्रवार को एक पागल कुत्ते ने एक के बाद एक कई लोगों पर हमला कर दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. फुटेज में देखा जा सकता है कि घर के बाहर बैठे ग्रामीणों पर अचानक कुत्ता झपटता है और एक युवक की गर्दन पकड़ लेता है.
Go to News Site