Collector
LPG सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह! सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, 21 राज्यों में अब डेली अपडेट्स | Collector
LPG सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह! सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, 21 राज्यों में अब डेली अपडेट्स
Rajasthan Patrika

LPG सिलेंडर की किल्लत सिर्फ अफवाह! सरकार ने ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर कसा शिकंजा, 21 राज्यों में अब डेली अपडेट्स

LPG Gas Cylinder Update: देशभर में रसोई गैस यानी एलपीजी (LPG) को लेकर उड़ रही अफवाहों और डर के माहौल को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने अब नई रणनीति तैयार की है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय बाजारों में सिलेंडर की कमी को लेकर जो गलत जानकारी फैलाई जा रही थी, उस पर रोक लगाने के लिए सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मैदान में उतार दिया है। सरकार का साफ कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, कुछ लोग सिलेंडर जमा करके जानबूझकर कमी का माहौल बना रहे हैं। अब हर दिन बड़े अधिकारी जनता के सामने आकर सच बताएंगे ताकि किसी भी आम आदमी को ऊंचे दामों पर सिलेंडर न खरीदना पड़े।

Go to News Site