Collector
‘बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं’, बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता सरकार पर किया कटाक्ष | Collector
‘बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं’, बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता सरकार पर किया कटाक्ष
Rajasthan Patrika

‘बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं’, बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता सरकार पर किया कटाक्ष

Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। रोज नए बयान सामने आ रहे हैं। खड़गपुर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उनके बयान से साफ है कि चुनावी माहौल अब आरोप-प्रत्यारोप के दौर में प्रवेश कर चुका है। रविवार को खड़गपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी है। उनके मुताबिक, राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और देश-विरोधी गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें गंभीरता से लेने के बजाय नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी सरकार की नजर में शायद कोई अपराधी होता ही नहीं, बंगाल में अपराधी भी बेकसूर होते हैं।

Go to News Site