Collector
LPG को लेकर खुशखबरी! एक और जहाज आ रहा भारत, ‘ग्रीन आशा’ ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज | Collector
LPG को लेकर खुशखबरी! एक और जहाज आ रहा भारत, ‘ग्रीन आशा’ ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Rajasthan Patrika

LPG को लेकर खुशखबरी! एक और जहाज आ रहा भारत, ‘ग्रीन आशा’ ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

LPG Crisis: खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा सफलतापूर्वक दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर चुका है। ऐसे समय में जब इस इलाके में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं, यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दरअसल, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़े टकराव के बाद इस समुद्री रास्ते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि ईरान ने इस मार्ग पर सख्ती बढ़ा दी है, जिससे वैश्विक तेल और गैस सप्लाई पर असर पड़ा है। आपको बता दें कि दुनिया के कुल पेट्रोलियम व्यापार का करीब 20 फीसदी हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में यहां कोई भी बाधा सीधे तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित करती है।

Go to News Site