AajTak
बांदा के तिंदवारी थाना परिसर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बीच छत का पोर्च गिर गया. हादसे में दो दारोगा, एक सिपाही और दो फरियादी घायल हो गए. पुलिस ने मलबा हटाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया. एसपी पलाश बंसल मौके पर पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.
Go to News Site