Collector
सरोजिनी नगर बनेगा हरित विकास का मॉडल, विधायक राजेश्वर सिंह का आह्वान | Collector
सरोजिनी नगर बनेगा हरित विकास का मॉडल, विधायक राजेश्वर सिंह का आह्वान
Sudarshan News

सरोजिनी नगर बनेगा हरित विकास का मॉडल, विधायक राजेश्वर सिंह का आह्वान

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ सरोजिनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों से अपने-अपने गांवों को पर्यावरण अनुकूल एवं सतत विकास का मॉडल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी तालाबों की सफाई कराई जाए, अतिक्रमण हटाया जाए तथा उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भूजल स्तर में सुधार हो सके। उन्होंने बताया कि पिछले 20 वर्षों में लखनऊ का भूजल स्तर 20 मीटर से अधिक नीचे चला गया है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा आमजन को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी। विधायक ने नगर पंचायत बंथरा के अध्यक्ष रणजीत रावत को निर्देश दिया कि बंथरा को उत्तर प्रदेश का पहला नेट ज़ीरो नगर पंचायत बनाया जाए। इस दिशा में उन्होंने CSR (Corporate Social Responsibility) एवं विधायक निधि से पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में हर वर्ष लगभग 21 लाख लोगों की मृत्यु प्रदूषण के कारण होती है। उन्होंने यह भी बताया कि गर्मियों में तापमान 50°C से अधिक तक पहुंच रहा है तथा जल संसाधन तेजी से घट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अपने संबोधन के अंत में विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “विकास तभी सार्थक है जब वह पर्यावरण के साथ संतुलित हो—यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” कार्यक्रम के दौरान रामावती रावत, नगर पंचायत बंथरा चेयरमैन, रंजीत रावत, वीरेंद्र रावत, शिव कुमार तिवारी, राजेश सिंह चौहान, शिव शंकर सिंह शंकारी, रज्जन लाल रावत, राज किशोर पासी, राजेंद्र सिंह राजू, सरवन रावत, भगवती प्रसाद, राम गोपाल रावत, पीनू रावत, सुनील पटेल, राम खेलावन रावत, विशम्भर रावत, आशीष गौतम, प्रदीप रावत, राहुल रावत, हिमांशु रावत, बच्चू लाल पासी, सुभाष पासी, आकाश रावत, राजू रावत, संदीप रावत, अमित रावत, महेंद्र रावत, दीपु गौतम, राज कुमार गौतम, नीरज रावत, वीरू चौसासिया, समर सेन गौतम, अर्जुन रावत, सीमा रावत, हंसराज रावत, डॉ. राजू रावत, सुशील रावत, प्रताप शंकर रावत, गुड्डू गौतम, ललित रावत, सुभाष रावत, सुनील रावत, बच्चा बाजपेई, अतुल बाजपेई, नीरज तिवारी, पिंटू शुक्ला, अतुल शुक्ला, पवन मिश्रा, पिंटू तिवारी, संदीप मिश्रा, अवधेश तिवारी, डॉ. रीना उपाध्याय, आराधना पांडेय, मुरलीधर दीक्षित, बच्चा सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, पप्पन सिंह, रितेश सिंह, अंकुर सिंह, पवन सिंह, के. एन. सिंह, रमेश गुप्ता, शेरा गुप्ता, सरला सिंह, सतगुरु रावत, बबिता सिंह भी उपस्थित रहे।

Go to News Site