Collector
Ahmedabad Plane Crash: पीड़ितों के परिवारों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने की उठाई मांग | Collector
Ahmedabad Plane Crash: पीड़ितों के परिवारों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने की उठाई मांग
Rajasthan Patrika

Ahmedabad Plane Crash: पीड़ितों के परिवारों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, ब्लैक बॉक्स डेटा सार्वजनिक करने की उठाई मांग

अहमदाबाद विमान हादसा (Ahmedabad Plane Crash) दुनिया के सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। 12 जून 2025 को एयर इंडिया (Air India) का बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। हालांकि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान हादसे का शिकार हो गया और एयरपोर्ट के पास एक मेडिकल हॉस्टल में जाकर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना की वजह से विमान में तो आगे लगी और नष्ट हुआ ही, साथ ही मेडिकल हॉस्टल को भी काफी नुकसान पहुंचा। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी थी और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई थी, उसके 19 लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसे की जांच जारी है। अब पीड़ितों के परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बड़ी मांग की है।

Go to News Site